सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जून 2025 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाज़ार में सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की मांग में गिरावट देखी गई। बीते महीने इस सेगमेंट में कुल 81,665 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि जून 2024 में यह संख्या 95,201 यूनिट्स थी। फिर भी कुछ SUV मॉडल्स ने ग्राहकों के बीच लोकप्रियता बरकरार रखी।
टॉप पर रही Maruti Suzuki Brezza – मारुति की ब्रेज़ा ने जून 2025 में 14,507 यूनिट्स की बिक्री के साथ नंबर 1 पोज़िशन हासिल की। इसमें साल दर साल 10.14% की बढ़त दर्ज की गई।
दूसरे स्थान पर Tata Nexon – टाटा की लोकप्रिय SUV ने 11,602 यूनिट्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। यह SUV ICE और EV दोनों वर्जन में आती है।
तीसरे नंबर पर Tata Punch – माइक्रो SUV टाटा पंच की 10,446 यूनिट्स बिकीं, जिससे यह टॉप-5 में तीसरे स्थान पर रही।
चौथे स्थान पर Maruti Suzuki Fronx – मारुति की फ्रॉन्क्स SUV ने 9,815 यूनिट्स की बिक्री के साथ लिस्ट में चौथा स्थान पाया।
पांचवें नंबर पर Mahindra XUV 3XO – महिंद्रा की XUV 3XO की 7,089 यूनिट्स बिकीं, जिससे इसे टॉप-5 में जगह मिली।
हालांकि कुल बिक्री में गिरावट आई है, लेकिन मारुति और टाटा जैसी कंपनियों की कॉम्पैक्ट SUVs अब भी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं।
#एसयूवीसेल्स #टाटा #मारुति #हुंडई #कारसेल्स #कॉम्पैक्टएसयूवी #जून2025