सासीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ल 2025 में कुछ चुनिंदा शेयरों ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। म्यूचुअल फंड योजनाओं में शामिल 229 शेयरों में से 10 ने 10 महीने से भी कम समय में 95% तक का लाभ दिया है। ये शेयर निवेशकों और म्यूचुअल फंड मैनेजरों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं।
एलएंडटी फाइनेंस इस साल सबसे अधिक रिटर्न देने वाले शेयरों में पहला स्थान पर है। यह शेयर 95.6% बढ़कर 269.6 रुपये पर पहुंच गया। सितंबर 2025 तक यह 147 म्यूचुअल फंड योजनाओं में था, जिनकी कुल इक्विटी होल्डिंग्स 6,560 करोड़ रुपये थी।
RBL बैंक ने इस साल 88% की तेजी दिखाई और 296.6 रुपये पर बंद हुआ। यह 120 म्यूचुअल फंड योजनाओं में शामिल था, जिनकी कुल होल्डिंग 5,085 करोड़ रुपये रही।
आदित्य बिड़ला कैपिटल का शेयर 70% बढ़कर 305 रुपये पर पहुंचा और 142 म्यूचुअल फंड योजनाओं में शामिल रहा। FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स ने इस साल 57% से अधिक तेजी दिखाई और 259 रुपये पर बंद हुआ। इसे 179 म्यूचुअल फंड योजनाओं में रखा गया है, जिनकी कुल इक्विटी होल्डिंग्स 12,765 करोड़ रुपये रही।
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे शेयरों में निवेश से लंबी अवधि में मुनाफा मिल सकता है, लेकिन निवेशकों को जोखिम का ध्यान रखते हुए निर्णय लेना चाहिए।
#स्टॉकमार्केट #शेयरबाजार #म्यूचुअलफंड #HighReturnStocks #2025Returns