सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इस सप्ताह सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 21 जून को जहां 24 कैरेट सोना ₹98,691 प्रति 10 ग्राम था, वहीं 28 जून को यह घटकर ₹95,784 पर आ गया। यानी सोना इस हफ्ते ₹2,907 सस्ता हुआ।

इसी तरह, चांदी की कीमत भी घटी। 21 जून को चांदी ₹1,06,775 प्रति किलोग्राम थी, जो अब ₹1,05,193 पर पहुंच गई है। इस तरह चांदी इस हफ्ते ₹1,582 सस्ती हो गई।

4 महानगरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत:

दिल्ली: ₹97,570

मुंबई, कोलकाता, चेन्नई: ₹97,420

भोपाल: ₹97,470

अब तक कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?

2025 की शुरुआत में 24 कैरेट सोना ₹76,162 था, जो अब ₹95,784 हो गया है। यानी इस साल अब तक सोना ₹19,622 महंगा हुआ है। वहीं, चांदी ₹86,017 से बढ़कर ₹1,05,193 हो गई है यानी ₹19,176 की बढ़त हुई है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल बीआईएस हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। इस पर 6 अंकों का एचयूआईडी (हॉलमार्क विशिष्ट पहचान संख्या)अंकित होता है, जो सोने की शुद्धता की पहचान है।

निवेश से पहले बाजार की चाल पर नजर रखना जरूरी है।

#सोना, #चांदी, #सोनेकीकीमत, #चांदीकीकीमत, #गोल्डरेट, #सिल्वररेट, #गिरावट, #बाजार