कोरबा कोरबा नगर थाना कोतवाली में प्रार्थी दीपक शर्मा पिता स्व. ऋषिराम शर्मा उम्र 26 वर्ष सा. शारदा विहार एम 31/2 चौकी मानिकपुर चौकी उपस्थित आकर प्रथम सूचना दर्ज कराया कि दिनांक 06.12.२०२१ को रात्री 08.00 बजे वर्कशॉप बंद कर अपने निवास शारदा विहार चला गया था
वैवाहिक कार्यक्रम की वजह से शहर से बाहर होने के कारण दिनांक 10.12.2021 को सुबह जाकर वर्कशॉप खोला तो देखा कि वर्कशॉप के बाहर चैन से बंधा हुआ वजन तौलने की मशीन(आईवा कंपनी का) जिसका सिरियल नंबर 0902315 मॉडल नंबर 19पीएस600 कीमती 23 हजार रुपया, लोहे का एक बड़ा फ्रेम लगभग 600 किलो वजन का कीमती 45 हजार 500 रुपये का जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है एवं वर्कशाप के सामने शटर में लगा हुआ ताला को तोड़ने का प्रयास किया गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी मानिकपुर में अपराध क्रमांक 1146/2021 धारा 379 भादवि कायम कर चौकी प्रभारी मानिकपुर मयंक मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की पता तलाश की गई। दौरान विवेचना के मुखबीरों से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेहियों संजय वैष्णव एवं परमेश्वर सारथी नामक व्यक्तियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिये जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई।
जिसके आधार पर दोनों से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये। आरोपियों के मेमोरंडम कथन के आधार पर आरोपियान संजय वैष्णव रामपुर थाना कोतवाली कोरबा तथा परमेश्वर सारथी कोरबा के कब्जे से प्रार्थी के वर्कशॉप से चोरी आईवा कंपनी की तौल मशीन जिसका सिरियल नंबर 0902315, मॉडल नंबर 19पीएस600 है, कीमती 23 हजार रुपया तथा लोहे का एक बड़ा फ्रेम जिसका वजन लगभग 600 किलोग्राम है, कीमती 45 हजार 500 रुपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 379, 34 भादवि का सबूत पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।