सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   :  दक्षिण एशिया में इन दिनों एक नया तनावपूर्ण मोर्चा खुल गया है, लेकिन इस बार इसमें न चीन, न पाकिस्तान और न ही बांग्लादेश शामिल हैं। इस बार टकराव है थाईलैंड और कंबोडिया के बीच। लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद ने अब हिंसक रूप ले लिया है।

गुरुवार, 24 जुलाई 2025 को थाईलैंड ने कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमानों से हवाई हमले किए। इन हमलों में कई कंबोडियाई नागरिकों की जान गई है। वहीं जवाबी कार्रवाई में कंबोडिया ने भी थाईलैंड पर मिसाइल दागे, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई।

थाईलैंड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी सीमा को कंबोडिया से पूरी तरह सील कर दिया है। थाई अधिकारियों का कहना है कि यह जवाबी कार्रवाई उनके सुरक्षा बलों पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए की गई थी।

वहीं, कंबोडिया सरकार ने थाई हमलों को “बेरहम और अस्वीकार्य” बताया है। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि थाई हवाई हमले में कई निर्दोष नागरिक मारे गए हैं और यह सीधा मानवाधिकार उल्लंघन है।

फिलहाल क्षेत्र में तनाव अपने चरम पर है। दोनों देशों की सेनाएं सीमा पर पूरी तरह से सक्रिय हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। यूनाइटेड नेशंस और आसियान जैसे संगठन इस टकराव को कूटनीतिक माध्यम से सुलझाने की कोशिश में जुट गए हैं।

यह देखना बाकी है कि यह क्षेत्रीय तनाव शांति की ओर बढ़ता है या एक बड़े संघर्ष का रूप लेता है।

#थाईलैंड_कंबोडिया_सीमा_विवाद #F16_हमले #सीमा_विवाद #दक्षिण_एशिया_तनाव #सेना_हमला #आंतरराष्ट्रीय_तनाव