सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   :अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) टेस्ट क्रिकेट में 2027 से दो-डिवीजन (2-टियर) सिस्टम लागू करने की योजना पर गंभीरता से काम कर रही है। इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए सोमवार को सिंगापुर में हुई सालाना आम बैठक (AGM) में आठ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता ICC के नए CEO संजोग गुप्ता कर रहे हैं।

2-टियर सिस्टम के तहत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की मौजूदा 9 टीमों को दो डिवीजनों में बांटा जाएगा, जिनमें प्रत्येक में 6-6 टीमें होंगी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया पहले से ही इस सिस्टम के पक्ष में हैं, और भारत भी अब इस विचार को समर्थन दे रहा है। बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जैसी सीरीज की बढ़ती लोकप्रियता ने इस प्रस्ताव को मजबूती दी है।

इसके साथ ही, एक और बड़ी घोषणा यह रही कि चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट की भी वापसी हो सकती है। यह क्लब आधारित अंतरराष्ट्रीय T20 प्रतियोगिता 2009 से 2014 तक खेली गई थी, जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के प्रमुख क्लब्स ने हिस्सा लिया था। ICC इसे 2025 में फिर से शुरू करने पर विचार कर रहा है।

वहीं, ICC ने इंग्लैंड को 2027, 2029 और 2031 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की मेजबानी देने की भी घोषणा की है। इसके अलावा, टीमोर लेस्ट और जाम्बिया को एसोसिएट मेंबर बनाया गया है, जिससे ICC में कुल सदस्य देशों की संख्या 110 हो गई है।

महिला क्रिकेट के क्षेत्र में भी अहम कदम उठाते हुए ICC ने अफगान मूल की महिला क्रिकेटर्स के लिए एक सपोर्ट प्रोग्राम शुरू किया है, जिसमें भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया बोर्ड सहयोग करेंगे।

यह निर्णय क्रिकेट के भविष्य को नई दिशा देने की ओर संकेत करता है।

#टेस्टक्रिकेट #आईसीसी #दोडिवीजन #डब्ल्यूटीसी #क्रिकेटसमाचार