सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   /  मुंबई :    इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी टेस्ला ने भारत में अपना पहला सुपर चार्जिंग स्टेशन शुरू कर दिया है। यह स्टेशन मुंबई के प्रीमियम व्यवसायिक क्षेत्र बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में स्थापित किया गया है।

इस स्टेशन में 4 V4 सुपरचार्जर (DC फास्ट चार्जर) और 4 डेस्टिनेशन चार्जर (AC चार्जर) लगाए गए हैं। सुपरचार्जर 250 किलोवॉट की गति से चार्जिंग करते हैं और महज 14 मिनट की चार्जिंग में टेस्ला कार को लगभग 300 किलोमीटर तक चलने की क्षमता देते हैं। सुपरचार्जिंग का शुल्क ₹24 प्रति किलोवॉट आवर और डेस्टिनेशन चार्जिंग का शुल्क ₹14 प्रति किलोवॉट आवर निर्धारित किया गया है।

टेस्ला मालिक अपने मोबाइल ऐप के माध्यम से चार्जर की उपलब्धता, चार्जिंग प्रगति और भुगतान प्रक्रिया को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।

यह स्टेशन उन 8 सुपर चार्जिंग स्टेशनों में पहला है, जिनकी घोषणा टेस्ला ने भारत में की थी। कंपनी की योजना है कि आगामी दिनों में दिल्ली, पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी ऐसे स्टेशन खोले जाएं, जिससे देशभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) यूजर्स को बेहतर सुविधा मिल सके।

टेस्ला ने जुलाई में भारत में मॉडल Y लॉन्च किया था, जिसकी फुल चार्ज पर रेंज 622 किलोमीटर है और इसमें 8 एयरबैग्स व एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

#टेस्ला #सुपरचार्जिंगस्टेशन #EVभारत #इलेक्ट्रिककार #TeslaIndia