सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / मुंबई : एलन मस्क की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला भारत में 15 जुलाई 2025 को अपना पहला शोरूम लॉन्च करने जा रही है। यह स्टोर मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित होगा और एक एक्सपीरियंस सेंटर के तौर पर कार्य करेगा, जहां ग्राहक न सिर्फ कार खरीद सकेंगे, बल्कि टेस्ला की तकनीक, फीचर्स और डिजाइन का अनुभव भी कर सकेंगे।
कंपनी ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स की मेकर मैक्सिटी बिल्डिंग में 4,000 वर्गफुट स्पेस को पांच साल की लीज पर लिया है, जिसका मासिक किराया करीब ₹35 लाख है। पहले चरण में टेस्ला मॉडल वाई एसयूवी को भारत में लॉन्च करेगी, जो चीन के शंघाई प्लांट से आयात की गई है। इन कारों की बेस कीमत ₹27.7 लाख है, लेकिन ₹21 लाख की इम्पोर्ट ड्यूटी जोड़ने पर कीमत लगभग ₹48 लाख होगी।
रॉयटर्स और ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, पांच मॉडल Y गाड़ियां पहले ही शोरूम में पहुंच चुकी हैं। इसके साथ ही अमेरिका, चीन और नीदरलैंड से सुपरचार्जर, एक्सेसरीज़ और स्पेयर पार्ट्स भी आयात किए गए हैं।
टेस्ला फिलहाल भारत में फैक्ट्री स्थापित नहीं कर रही, लेकिन टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी घरेलू कंपनियों के साथ इसके आने से प्रतिस्पर्धा तेज होगी। कंपनी ने भारत में सेल्स और सर्विस टीम की भर्ती भी शुरू कर दी है।
भारत में टेस्ला की एंट्री ई-कार उद्योग को नया आयाम देने के साथ-साथ, ग्राहकों को वैश्विक टेक्नोलॉजी अनुभव कराने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
#टेस्ला_भारत #टेस्ला_शोरूम #इलेक्ट्रिक_वाहन #टेस्ला_15जुलाई #भारत_में_टेस्ला