सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : टेस्ला ने भारत में अपने पहले स्टोर की शुरुआत मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने दिल्ली और मुंबई में कुल 8 सुपरचार्जिंग स्टेशन लगाने की घोषणा की है, जहां एक साथ 252 इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज किया जा सकेगा। स्टोर के साथ 6 किमी दूर सर्विस सेंटर और गोडाउन भी खोला गया है।
कंपनी ने भारत में अपने सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल Y को लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹60 लाख है। यह प्रीमियम
ईवी सेगमेंट में बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज और ऑडी जैसी लग्जरी ब्रांड्स को सीधी टक्कर देगी।
भारत सरकार की नई ईवी नीति के तहत अगर टेस्ला ₹4,150 करोड़ का निवेश करती है, तो इंपोर्ट ड्यूटी 70% से घटकर 15% रह जाएगी। इससे भविष्य में टेस्ला की कारों की कीमतें कम हो सकती हैं।
हालांकि टेस्ला को भारत में उच्च इंपोर्ट ड्यूटी, सीमित चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, कस्टमर बिहेवियर और लोकल मैन्युफैक्चरिंग में देरी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
टाटा मोटर्स, महिंद्रा, , बीवाईडी, हुंडई, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज जैसी कंपनियां पहले से ही भारतीय ईवी बाजार में सक्रिय हैं और टेस्ला को कड़ी टक्कर देंगी।
फिलहाल टेस्ला का फोकस प्रीमियम ग्राहकों पर है, लेकिन आने वाले वर्षों में कंपनी की भारत में उत्पादन इकाई स्थापित करने की योजना है, जिससे ईवी बाजार में प्रतिस्पर्धा और तेज होगी।
#टेस्ला_भारत #मॉडल_वाई #इलेक्ट्रिक_वाहन #EV_चार्जिंग #मुंबई #दिल्ली #EV_क्रांति #टेस्ला_स्टेशन #प्रौद्योगिकी_विकास