सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : देश की पांचवीं सबसे बड़ी आईटी कंपनी टेक महिंद्रा के सीईओ मोहित जोशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है उनका वेतन—जो कंपनी की सालाना रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में ₹52.1 करोड़ रहा। यह आंकड़ा भारत में किसी भी बड़ी आईटी कंपनी के सीईओ की सैलरी में सबसे ऊपर गिना जा रहा है।

खास बात यह है कि मोहित जोशी की सैलरी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जैसे दिग्गज आईटी ब्रांड के सीईओ से भी अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार, मोहित की कुल आय में बेस सैलरी, परफॉर्मेंस बोनस और ईएसओपी (कर्मचारी स्टॉक स्वामित्व योजना) का मूल्य शामिल है।

800 गुना ज्यादा सैलरी

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि मोहित जोशी की सैलरी कंपनी के औसत कर्मचारी के वेतन से लगभग 840 गुना ज्यादा है। टेक महिंद्रा के आम कर्मचारी जहां सालाना कुछ लाख रुपये कमाते हैं, वहीं सीईओ की सैलरी दर्जनों करोड़ों में पहुंच चुकी है।

मोहित जोशी इससे पहले इंफोसिस में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं और 2023 में टेक महिंद्रा के सीईओ बने थे। उन्हें आईटी और बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में एक अनुभवी और रणनीतिक नेतृत्वकर्ता के रूप में जाना जाता है।

इस बड़े अंतर ने एक बार फिर कॉर्पोरेट वेतन असमानता की बहस को हवा दे दी है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि उच्च स्तर की जिम्मेदारियों और प्रदर्शन के आधार पर सीईओ का वेतन अपेक्षाकृत अधिक होना स्वाभाविक है।

#मोहितजोशी #टेकमहिंद्रा #सीईओसैलरी #आइटीसेक्टर #भारीसैलरी #कर्मचारीवेतन #महिंद्राकंपनी #टेकन्यूज #कॉर्पोरेटन्यूज