सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : 15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए भारतीय रेलवे ने नए नियम लागू कर दिए हैं। अब यात्री को आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक करने के लिए आधार आधारित ओ.टी.पी वेरिफिकेशन जरूरी होगा। इससे बुकिंग प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी होगी और दलालों की मनमानी पर लगाम लगेगी।
नए नियमों के तहत, बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक किसी भी एजेंट को ए.सी या नॉन ए.सी तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी। यानी सुबह 10 बजे से 10:30 तक (ए.सी) और 11 बजे से 11:30 तक (नॉन- ए.सी ), सिर्फ आम यात्री ही टिकट बुक कर पाएंगे।
बुकिंग के समय यात्री के आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओ.टी.पी भेजा जाएगा, जो वेरिफिकेशन के बाद ही बुकिंग कन्फर्म होगी। अगर यात्री स्टेशन से काउंटर पर टिकट बुक करता है, तो भी उसे आधार नंबर और ओ.टी.पी देना होगा।
रेलवे मंत्रालय का मानना है कि इस कदम से फर्जी बुकिंग, दलाली और तकनीकी हेरफेर जैसी समस्याओं पर रोक लगेगी और सच्चे यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी।
हालांकि, जिनके पास आधार कार्ड नहीं है या आधार से मोबाइल लिंक नहीं है, उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में यात्री आईआरसीटीसी हेल्पलाइन 139 या यूआईडीएआई हेल्पलाइन 1947 पर सहायता ले सकते हैं।
यह नियम सिर्फ तत्काल टिकट बुकिंग पर लागू होंगे, सामान्य बुकिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
#तत्काल_टिकट #आधार_OTP #IRCTC #रेलवे_नियम #रेल_यात्रा #टिकट_बुकिंग