सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, वाणिज्य विभाग द्वारा, बी.कॉम. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए टैली विथ जीएसटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह एक्सीलेंस टैली के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के फील्ड प्रोजेक्ट एवं इंटर्नशिप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने टैली सॉफ्टवेयर के माध्यम से अकाउंटिंग कॉन्सेप्ट्स तथा जी एस टी अनुपालन की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रोजगारोन्मुखी दक्षताओं को सशक्त बनाना तथा सैद्धांतिक ज्ञान और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करना था। समापन समारोह के दौरान प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. डालिमा परवानी ने इस तरह के इंडस्ट्री-ओरिएंटेड प्रोग्राम आयोजित करने में कॉमर्स विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की और छात्राओं को उनके सकारात्मक सहभागिता के लिए बधाई दी।
वाणिज्य विभाग ने इंडस्ट्री-ओरिएंटेड प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु कॉलेज प्रबंधन एवं एक्सीलेंस टैली के प्रयासों की सराहना की तथा विद्यार्थियों को उनके सक्रिय सहभागिता और समर्पण के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ,जिसमें विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक प्रगति के लिए अर्जित कौशलों का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।