CC टी-20 वर्ल्ड कप का 22वां मैच आयरलैंड और ओमान के बीच खेला जा रहा है। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में ओमान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है।

आयरलैंड ने 10 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं।

दोनों ही टीमें ग्रुप-बी में अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। आयरलैंड को श्रीलंका से 20 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 रन से हार का सामना करना पड़ा, जबकि ओमान को जिम्बाब्वे ने 8 विकेट और श्रीलंका ने 105 रन से हराया।

प्लेइंग-11 ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), नदीम खान, सुफयान महमूद, शाह फैजल, शकील अहमद।

आयरलैंड: रॉस अडायर, टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोशुआ लिटिल।

#टी20वर्ल्डकप #आयरलैंड #क्रिकेटअपडेट #चौथाविकेट #ICC #खेलसमाचार