सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : उत्तिष्ठत जागृत प्राप्य वरन्निबोधत उठो जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए का उद्घोष कर युवाओं में नई शक्ति और उत्साह जागृत करने वाले महान योद्धा और दार्शनिक स्वामी विवेकानंद के शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में दिए गए उद्बोधन के स्मृति दिवस के रुप में प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस शासकीय हमीदिया महाविद्यालय के इतिहास विभाग एवं विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में विश्व बंधुत्व की प्रासंगिकता विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया |

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अमिताभ श्रीवास्तव संपर्क प्रमुख स्वामी विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी विभाग भोपाल ने छात्रों को स्वामी विवेकानन्द के व्यक्तित्व,कृतित्व व विचारों से अवगत कराया मुख्य अतिथि थे श्री देवेन्द्र रावत (एडवोकेट) अध्यक्ष जनभागीदारी समिति व अध्यक्षता की प्राचार्य डॉ अनिल शिवानी ने। कार्यक्रम के संयोजक थे अजय कुमार घोष एवं मनोज कुमार सिन्हा, संचालन किया रचना मिश्रा विभागाध्यक्ष इतिहास ने इस अवसर पर श्री देवेन्द्र चौहान शालिनी गुप्ता तथा अन्य विषयों के प्राध्यापक एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।
#स्वामीविवेकानंद #स्मृतिदिवस #हमीदियाकॉलेज #विश्वबंधुत्व #छात्रव्याख्यान