सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बुधवार रात जर्मनी में अपनी स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी कराई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए इस सर्जरी की जानकारी खुद दी।
34 वर्षीय सूर्या ने लिखा, “सर्जरी सफल रही है और मैं अब रिकवरी की राह पर हूं। जल्द ही मैदान पर वापसी करूंगा। आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद!”
टी20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा के संन्यास के बाद सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई थी। वह इस समय ब्रेक पर थे और इसी दौरान उन्होंने जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई। अब उनकी अनुपस्थिति में वह बांग्लादेश दौरे से बाहर हो सकते हैं, जिससे भारतीय टीम की रणनीति पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
सूर्यकुमार पिछले कुछ समय से फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे थे। इससे पहले भी वे चोट के कारण कई सीरीज से बाहर रह चुके हैं। अब इस सर्जरी के बाद उनके जल्दी मैदान में लौटने की उम्मीद की जा रही है।
फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि सूर्या जल्द ही अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के साथ एक बार फिर टीम इंडिया के लिए मैदान में उतरेंगे।
#सूर्यकुमार_यादव #जर्मनी_सर्जरी #भारतीय_क्रिकेट #स्पोर्ट्स_हर्निया #टी20_कप्तान #क्रिकेट_समाचार