सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म सुपरमैन (Superman) ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 11 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में ₹25.50 करोड़ की दमदार कमाई कर डाली है। जेम्स गन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में डेविड कोरेन्सवेट ने सुपरमैन की भूमिका निभाई है, जिसे भारतीय दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म ने पहले दिन ₹7 करोड़ से ओपनिंग की थी और वीकेंड के दौरान हर दिन कलेक्शन बढ़ा। दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई ₹9 करोड़ से अधिक रही। सुपरमैन ने न सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा, बल्कि विक्रांत मैसी की मालिक और शनाया कपूर की आंखों की गुस्ताखियां जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। मालिक ने जहां ₹14 करोड़ कमाए, वहीं आंखों की गुस्ताखियां महज ₹1 करोड़ तक सिमट गई।

सुपरमैन को भारत में इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया गया है। सबसे ज्यादा कमाई इंग्लिश भाषा में हुई है, लेकिन अन्य भाषाओं में भी रिस्पॉन्स मजबूत है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने महज तीन दिनों में ₹1000 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जो इसे ग्लोबली ब्लॉकबस्टर बना देता है।

फिल्म में डेविड के साथ रेचल ब्रोसनाहन, निकोलस होल्ट और एडी गैथगी जैसे सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सुपरमैन ने दिखा दिया कि एक बेहतरीन स्टोरी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों का दबदबा कायम है।

#सुपरमैन, #बॉक्सऑफिस, #हॉलीवुडमूवी, #भारतमेंकमाई, #सुपरहीरोफिल्म, #सिनेमा