कोरबा छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस जनदर्शन का आयोजन किया गया। बता दें कि जिले में पहली बार पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने पुलिस जनदर्शन लगाया। जिसमें बड़ी में लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे।
जिले में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कुसमुंडा थाना पहुंचकर पुलिस जनदर्शन लगाया। जिसमें बड़ी में लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे।कुसमुंडा थाना परिसर में आयोजित पुलिस जनदर्शन में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी, सभी अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही जनदर्शन शुरू हुआ लोग बारी-बारी से अपनी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक के सामने रखी।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने सभी की बातें पूरी गंभीरता से सुनीं और मौके पर ही 6 प्रकरणों को निराकरण किया गया। कुसमुंडा क्षेत्र से आये फरियादी की समस्या के समाधान थाने अफसरों को निर्देश दिए गए। जनदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक के रीडर एस.एस. पटेल, नविन बोरकर और दर्री नगर पुलिस अधीक्षक के साथ ही पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।