सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : फिल्म ‘हनुमान अंश’ की शूटिंग के दौरान सेट का माहौल सामान्य फिल्मों से काफी अलग रखा गया था। नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक शिक्षाओं पर आधारित इस फिल्म के सेट पर अनुशासन और आध्यात्मिक वातावरण बनाए रखने के लिए कई सख्त नियम लागू किए गए थे। अभिनेता चंदन आनंद भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वहीं लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने शूटिंग के दौरान अपनाए गए नियमों के बारे में जानकारी साझा की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, सेट पर गाली-गलौज, ऊंची आवाज में बहस और लड़ाई-झगड़े पर रोक थी। इसके अलावा मांसाहारी भोजन और शराब को भी पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया था। शूटिंग के हर दिन की शुरुआत पूरी टीम के साथ हनुमान चालीसा के पाठ से होती थी और संभव होने पर दिन का समापन भी इसी के साथ किया जाता था।
निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि कई बार सुबह की शिफ्ट होने के बावजूद तकनीकी या अन्य कारणों से कैमरा देर से रोल होता था। ऐसे समय में टीम हनुमान चालीसा का पाठ करती थी। उनके अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया फिल्म के आध्यात्मिक विषय और नीम करोली बाबा की शिक्षाओं के अनुरूप थी।
फिल्म की टीम ने प्रचार के दौरान भी सेवा की भावना को प्राथमिकता दी और आठ बड़े मंगल भंडारों का आयोजन कर लोगों को भोजन कराया।
फिल्म की कहानी और सेट पर अपनाए गए अनुशासन की चर्चा के बीच ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।
Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #अलग #उनक #वरण