सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत में अपना रेसिडेंशियल सैटेलाइट इंटरनेट प्लान आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है। कंपनी ने घरेलू उपयोगकर्ताओं के लिए मासिक सब्सक्रिप्शन शुल्क ₹8,600 तय किया है। वहीं, कनेक्शन के लिए आवश्यक हार्डवेयर किट — जिसमें डिश और राउटर शामिल हैं — की एकमुश्त कीमत ₹34,000 रखी गई है।

नई सेवा के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा मिलेगा और कंपनी 30 दिनों का फ्री ट्रायल भी दे रही है, जिससे यूज़र्स इंटरनेट की क्वालिटी, स्पीड और विश्वसनीयता को बिना किसी जोखिम के परख सकें।

कंपनी का कहना है कि Starlink नेटवर्क हर मौसम में बिना रुकावट काम करेगा और 99.9% तक अपटाइम प्रदान करेगा, जिससे ग्रामीण या दूरस्थ इलाकों में स्थिर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

स्पीड की बात करें तो Starlink भारत में 25 Mbps से लेकर 220+ Mbps तक डाउनलोड स्पीड देने की उम्मीद जता रहा है। यह खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है, जहां फाइबर ब्रॉडबैंड की पहुंच सीमित या बिल्कुल नहीं है।

हालांकि, सेवा की कीमत और शुरुआती हार्डवेयर लागत को देखते हुए यह योजना शहरी और कम लागत वाले उपभोक्ताओं के लिए थोड़ी महंगी साबित हो सकती है।

#स्टारलिंक #Starlinkभारत #अनलिमिटेडइंटरनेट #सैटेलाइटइंटरनेट