सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सर्विसेस प्रारंभिक परीक्षा के लिए आयुक्त भोपाल संभाग संजीव सिंह की अध्यक्षता में ब्रीफिंग एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ब्रीफिंग बैठक में नगर निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायण, अपर आयुक्त उषा परमार, राजस्व उपायुक्त श्रीमती किरण गुप्ता, संघ लोक सेवा आयोग के अजय जोशी, जरीना एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संभागायुक्त सिंह ने सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों का निर्वहन सजगता से करने एवं परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सिविल सर्विसेस प्रारंभिक परीक्षा भोपाल में 50 परीक्षा केन्द्रों पर दो सत्रों में आयोजित की जाएगी जिसमें कुल 15 हजार 944 उम्मीदवार सम्मिलित होंगे।
#संघ_लोक_सेवा_आयोग #सिविल_सेवा_परीक्षा #प्रारंभिक_परीक्षा #तैयारी_समीक्षा #परीक्षा_तैयारी #सरकारी_परीक्षा #सेवा_आयोग