सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नेक द्वारा A+ ग्रेड प्राप्त श्री सत्य साईं महिला महाविद्यालय, भोपाल में मनोविज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा ‘मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ‘ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। विषय विशेषज्ञ थीं- श्रीमती रुपाली पुरोहित।
अतिथि का स्वागत महाविद्यालय की निदेशक प्रतिभा सिंह ने नन्हा पौधा भेंटकर किया।


प्राचार्य अर्चना श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण में कहा कि आज का यह व्याख्यान वर्तमान संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रासंगिक है, जब युवा हताशा और निराशा की ओर जा रहे हैं। तथा छोटी-छोटी असफलताओं पर अपने जीवन में गलत कदम उठाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं।
निदेशक डॉ.प्रतिभा सिंह ने कहा कि सत्य साईं महिला महाविद्यालय ,अपनी‌ गुणवत्तापूर्ण, मूल्यपरक शिक्षा के माध्यम से छात्राओं का सर्वांगीण विकास कर‌ उन्हें सशक्त बना रहा है। बाबा ने महिलाओं की शिक्षा एवं नारी उत्थान हेतु इस महाविद्यालय की स्थापना की है, जिससे छात्राएं पूर्णतः लाभान्वित हो रहीं हैं।


रुपाली पुरोहित ने अपने व्याख्यान में कहा कि जीवन में अनेक चुनौतियां हैं। तनाव ही अवसाद का कारण हैं। मानसिक अवसाद से हमारे‌ जीवन में अनेक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसका निदान ही एक मात्र कारण है। अवसाद के कई कारण होते हैं।जीवन में अनेक उतार- चढ़ाव हैं। पर सभी समस्याओं का निदान संभव है।हम परस्पर मिल जुलकर रहें तथा अवसाद ग्रसित व्यक्ति के लक्षणों का अध्ययन भी करें। उसे सही स्थिति में लाने का प्रयत्न करें।पीपीटी के माध्यम से उन्होंने अनेक‌ बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। इसके लिए आवश्यक है हम अपने विचार साझा करें और अधिक से अधिक खुश रहने का प्रयत्न करें।
इस अवसर पर विधि प्राचार्य डॉ. अंजू बाजपेयी , उप प्राचार्य डॉ. रेणू मिश्रा सहित मनोविज्ञान विभाग से ज्योति भारती व भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. किरण शांडिल्य,डॉ . गीता गुप्ता सहित महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन रोशनी‌ शर्मा ने किया।

#मानसिकस्वास्थ्य #सत्यसाईमहिलामहाविद्यालय #भोपालकॉलेज #स्वास्थ्यजागरूकता #MentalHealthAwareness #महिलाशिक्षा