सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : तेरहवें नेशनल क्यूरों क्विज़ 2025 का आयोजन सागर पब्लिक स्कूल साकेत नगर में उत्साह से प्रारंभ हुआ। नेशनल क्यूरों क्विज़ 2025 में इस वर्ष भारत से 36 स्कूल की टीमों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागियों के रूप में भाग लिया। बहुप्रतीक्षित नेशनल क्यूरों क्विज़ 2025 में भाग लेने के लिये स्कूल की टीमों से सागर पब्लिक स्कूल की वेबसाइट पर पंजीकृत किया था। नेशनल क्यूरों क्विज़ 2025 सागर पब्लिक स्कूल का एक फ्लैगशिप इंटर स्कूल आयोजन है जो विद्यार्थियों के मस्तिष्क में जिज्ञासा और प्रतिस्पर्धा की भावना को जगाता है।

इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित स्कूलों की 36 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें ग्वालियर, इंदौर, हिसार, पटना, अमृतसर और जयपुर जैसे भोपाल के बाहर के शहरों के प्रतिष्ठित स्कूलों की 14 टीमें भी शामिल रही। इस वर्ष क्विज़ मास्टर विज़ार्ड अजय पूनिया ने नेशनल क्यूरों क्विज़ 2025 का संचालन किया। नेशनल क्यूरों क्विज़ 2025 को कई चरणों में आयोजित किया गया जिसमें शहर के बाहर की टीमों के लिए ऑनलाइन राउंड का पहला चरण था। प्रतिभागियों का परीक्षण एवं चयन करंट अफेयर्स, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, साहित्य, भारतीय विरासत और तर्कसंगत तर्क से हुआ था। फाइनल राउंड में शीर्ष की सात टीमों ने इस ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा हुई। इस प्रतिस्पर्धा को प्रतिभाशाली क्विज़मास्टर अजय पूनिया ने संचालित किया। पुनिय ने डायरेक्ट प्रश्न, आडियो विडियो, बजर राऊंड व अन्य कई राउंडस से टीमों को स्कोर कर आगे बढ़ने के लिए प्रश्न पूछे । उत्साहित प्रतिस्पर्धा के क्विज़ राउंड के बाद विजेताओं की घोषणा की गई। अमृतसर के स्प्रिंग डेल्स सीनियर स्कूल ने तेरहवें नेशनल क्यूरों क्विज़ 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किया और प्रदेश के सागर पब्लिक स्कूल, साकेत नगर, भोपाल की टीम दूसरे स्थान पर रही और तृतीय स्थान जवाहर लाल नेहरू स्कूल, भोपाल ने अपने नाम किया। विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र, प्रिंटर, हेडफोन और स्मार्टवॉच प्रदान किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल पंकज शर्मा ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी, और कहा कि, “क्विज़ छात्रो के बुद्धिमत्ता को बढ़ाते हैं और उन्हें खेल भावना व टीम वर्क से आगे बढ़ने का मार्ग दर्शाते है।
#स्प्रिंगडेल्सअमृतसर #क्यूरोंक्विज2025 #सागरपब्लिकस्कूल #राष्ट्रीयक्विज