सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एशिया कप 2025 के लिए घोषित भारतीय टीम में युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरैल का नाम शामिल नहीं किया गया। उनकी जगह टीम में जितेश शर्मा को मौका मिला है, जिन्होंने आईपीएल 2025 में आरसीबी की ओर से शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। हालांकि, टीम से बाहर होने के बावजूद जुरैल ने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की तारीफ की है।
ध्रुव जुरैल ने कहा कि गंभीर उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि कोच गंभीर ने उनसे कहा था— “मैं हमेशा तुम्हें बैक करूंगा, जब भी चाहो मुझसे बात कर सकते हो।” जुरैल के मुताबिक इस भरोसे ने उन्हें मेहनत करने का और भी ज्यादा आत्मविश्वास दिया है।
जुरैल ने कहा कि गंभीर के आसपास रहने से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास और मोटिवेशन बढ़ता है। हालांकि इस बार उन्हें मुख्य स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है और रिजर्व पर रखा गया है, लेकिन उन्होंने विश्वास जताया कि मेहनत जारी रखने से भविष्य में बड़ा मौका जरूर मिलेगा।
एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होना है और भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। ऐसे में ध्रुव जुरैल जैसे युवा खिलाड़ियों की नजरें भविष्य की सीरीज और टूर्नामेंट पर टिकी हैं।
#ध्रुवजुरैल #गौतमगंभीर #एशियाकप2025 #भारतीयटीम #क्रिकेट