सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 2020 में आई हिट वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। अब इसके दूसरे सीजन ‘Special Ops Season 2’ की बहुप्रतीक्षित वापसी हो चुकी है। 17 जुलाई की रात 12 बजे इसे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया, और आते ही दर्शकों ने इसे लेकर एक्स (पूर्व ट्विटर) पर रिव्यू शेयर करना शुरू कर दिया।
सीरीज में एक बार फिर केके मेनन ‘हिम्मत सिंह’ के दमदार किरदार में लौटे हैं। हालांकि इस बार कहानी में नया ट्विस्ट है – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इर्द-गिर्द घूमती एक हाई-टेक साजिश, जो देश की सुरक्षा को चुनौती देती है। वहीं, इस सीजन में ताहिर राज भसीन की एंट्री भी दिलचस्प रही, और कई दर्शकों के अनुसार वह कई दृश्यों में केके मेनन पर भारी पड़े।
एक्स पर दर्शकों का कहना है कि सीजन 2 की कहानी पहले सीजन जितनी मजबूत नहीं है, लेकिन एक्शन और थ्रिल का स्तर हाई है। केके मेनन की परफॉर्मेंस फिर एक बार तारीफ के लायक रही।
फिलहाल, स्पेशल ऑप्स 2 को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कुछ इसे एक “दमदार वापसी” कह रहे हैं, तो कुछ इसे “औसत” बता रहे हैं। अब देखना ये होगा कि शो लंबी रेस का घोड़ा साबित होता है या नहीं।
#स्पेशलऑप्स2 #केकेमेनन #OTTरिलीज #वेबसीरीज #एक्सरिव्यू #SpecialOps2