ITDC India e-Press / Agencies

छत्तीसगढ़ के कोरिया में सोमवार देर शाम वेल्डिंग के दौरान निकली एक चिंगारी से वहां खड़ी कार और टैंकर जल गए। अन्य कई वाहन भी आग की चपेट में आए हैं। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है। मामला बैकुंठपुर क्षेत्र का है।

बैकुंठपुर में सोनू का गैराज है। सोमवार शाम करीब 7 बजे एक कार के पास कर्मचारी वेल्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान चिंगारी उछलकर कार के नीचे गिर गई। पहले तो किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन फिर अचानक से कार के नीचे से आग निकलना शुरू हो गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप ले लिया और कार से लपटें उठने लगीं।