सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : योजना एवं वास्तुकला विद्यालय, भोपाल का द्वादश दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया जाएगा । इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया के अध्यक्ष और राजस्थान सरकार के पूर्व अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक, प्रदीप कपूर इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे ।
इस अवसर पर 237 स्नातको (130 स्नातक, 103 परास्नातक, 4 पीएचडी) को उपाधियाँ प्रदान की जाएगी, जिनमे वास्तुकला में स्नातक, योजना में स्नातक, वास्तुकला में परास्नातक (संरक्षण), वास्तुकला में परास्नातक (भूपरिद्र्श्य), वास्तुकला में परास्नातक (नगर अभिकल्पना), अभिकल्प में परास्नातक, योजना परास्नातक (पर्यावरण योजना), योजना परास्नातक (परिवहन योजना एवं लॉजिस्टिक्स प्रबंधन), योजना परास्नातक (नगर एवं क्षेत्रीय योजना) एवं विद्या वाचस्पति (पीएचडी) विधाओं (वर्ग) के छात्रों को उपाधियाँ दी जाएगीं । समारोह के दौरान दो उत्कृष्टता पदक, आठ प्रवीणता स्वर्ण पदक संबंधित विभागों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए और नौ सर्वश्रेष्ठ थीसिस एवं तीन थीसिस के लिए प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए जाएंगे ।
दीक्षांत समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों के स्नातक हो रहे छात्रों एवं अन्य चयनित शैक्षणिक कार्यों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा ।
#एसपीएभोपाल #दीक्षांतसमारोह #उच्चशिक्षा #आर्किटेक्चर #प्लानिंग #भोपालसमाचार #शैक्षणिकसमाचार