सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एसएंडपी ग्लोबल इंडिया को ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट द्वारा भारत की 100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में 2025 में 32वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह लगातार पांचवां वर्ष है जब S&P ग्लोबल इंडिया इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हुआ है, और लगातार तीसरे वर्ष टॉप 50 कार्यस्थलों में जगह बनाई है।

“लगातार तीसरे साल टॉप 50 में स्थान मिलना हमारे लोगों और हमने मिलकर बनाई गई संस्कृति का प्रमाण है। इस सूची में लगातार बने रहना इस बात को दर्शाता है कि हम एक ऐसा कार्यस्थल बनाने के अपने दृष्टिकोण के साथ दृढ़ हैं, जहां हर कोई आगे बढ़ सके और फर्क ला सके,” — नीलम पटेल, प्रबंध निदेशक – इंडिया ऑपरेशंस, एसएंडपी ग्लोबल।

एसएंडपी ग्लोबल की संस्कृति उसके कर्मचारियों की कहानियों, उत्सवों, दैनिक कार्यप्रणालियों और आदतों में झलकती है। यह डिस्कवरी, पार्टनरशिप, और इंटीग्रिटी जैसे मूल्यों से प्रेरित होकर ग्लोबल मार्केट्स को सशक्त बनाने की एक साझा और स्थायी प्रतिबद्धता है।

वर्तमान में, एसएंडपी ग्लोबल इंडिया के पास अहमदाबाद, बेंगलुरु, गुरुग्राम, हैदराबाद, मुंबई और नोएडा जैसे स्थानों पर फैले 15,000 से अधिक पेशेवरों की टीम है।

#एसएंडपी_ग्लोबल #श्रेष्ठ_कार्यस्थल #कार्यस्थल_सम्मान #भारत_का_श्रेष्ठ_कार्यालय #वर्कप्लेस_रैंकिंग #कॉर्पोरेट_सम्मान