सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी इस बात का अफसोस है कि वे अपने करियर के दौरान कई बार शतक बनाने से चूक गए। गांगुली ने कहा कि जब वे अकेले होते हैं, तब अपनी पुरानी पारियों के वीडियो देखते हैं और सोचते हैं, “अरे, फिर 70 रन पर आउट हो गया।” उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने और रन बनाने चाहिए थे।
सौरव गांगुली के आंकड़ों पर नज़र डालें तो यह बात और स्पष्ट हो जाती है। दादा 30 से ज्यादा बार ऐसे मौकों पर आउट हुए जब वे 80 या 90 के स्कोर पर थे। अगर वे उन मौकों को शतक में तब्दील कर पाते, तो उनके नाम 50 से भी अधिक अंतरराष्ट्रीय शतक होते। फिलहाल उन्होंने कुल 38 शतक बनाए हैं।
इसके अलावा कप्तान रहते हुए लिए गए कुछ कठिन फैसलों पर भी गांगुली ने बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले को एक महत्वपूर्ण मुकाबले में अंतिम एकादश से बाहर करने का फैसला आज भी कचोटता है।
गांगुली के इस खुलासे से उनके प्रशंसक भावुक हो उठे हैं। क्रिकेट के जानकारों का भी मानना है कि दादा का करियर भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है, और कुछ अफसोस उनके विशाल योगदान को कम नहीं कर सकते।
#सौरव_गांगुली, #क्रिकेट_समाचार, #गांगुली_शतक, #भारतीय_क्रिकेट, #दादा_का_अफसोस, #अनिल_कुंबले