सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बॉलीवुड में इन दिनों वर्किंग शिफ्ट को लेकर चर्चा तेज है। खासकर दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड को लेकर जो विवाद खड़ा हुआ, उसने फिल्म इंडस्ट्री के काम करने के तरीकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इस मुद्दे पर सोनाक्षी सिन्हा ने भी खुलकर अपनी बात रखी है और दीपिका का समर्थन किया है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा, “कई बार मुझसे भी कम घंटों में काम पूरा करने को कहा गया है। 8 घंटे की शिफ्ट मांगना कोई गलत बात नहीं है। यह एक स्वस्थ और प्रोडक्टिव कामकाजी माहौल के लिए जरूरी है, खासकर महिलाओं के लिए।”
उन्होंने आगे कहा, “अगर कोई प्रोफेशनल अपने काम को बैलेंस करना चाहता है, तो उसे उसका अधिकार मिलना चाहिए। दीपिका जैसी स्टार अगर ये मांग करती हैं, तो वो बाकी एक्टर्स के लिए एक उदाहरण बनती हैं।”
दीपिका को कुछ समय पहले फिल्म ‘स्पिरिट’ से सिर्फ इसलिए बाहर कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने अधिक फीस और 8 घंटे की तय शिफ्ट की मांग की थी। इस मामले में पहले भी काजोल और अजय देवगन जैसे सितारे उनके पक्ष में बोले थे।
अब सोनाक्षी सिन्हा के समर्थन के बाद ये बहस और तेज हो गई है कि बॉलीवुड को अपने कार्यशैली में बदलाव लाने की सख्त जरूरत है।
#सोनाक्षी_सिन्हा #दीपिका_पादुकोण #8_घंटे_शिफ्ट #बॉलीवुड_खबरें #वर्क_शेड्यूल_विवाद #महिला_अधिकार