सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना ₹758 सस्ता होकर ₹98,503 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि इससे पहले यह ₹99,261 प्रति 10 ग्राम पर था। इसी प्रकार चांदी भी ₹1,791 की गिरावट के साथ ₹1,05,592 प्रति किलो पर आ गई है, जो पहले ₹1,07,383 पर बंद हुई थी।
हालांकि, इस साल अब तक सोना ₹22,341 महंगा हो चुका है। 1 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव ₹76,162 था, जो अब बढ़कर ₹98,503 हो गया है। वहीं, चांदी की कीमत भी ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹1,07,383 तक पहुंची है।
देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें:
दिल्ली: ₹1,00,630
मुंबई/कोलकाता/चेन्नई: ₹1,00,480
भोपाल: ₹1,00,530
विशेषज्ञों की राय:
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय जियोपॉलिटिकल तनाव, जैसे इजराइल-ईरान संघर्ष, गोल्ड की कीमतों को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने अनुमान जताया कि इस साल सोना ₹1.03 लाख और चांदी ₹1.30 लाख प्रति किलो तक जा सकती है।
खरीददारी में सावधानी बरतें:
ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि केवल BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। इसमें 6 अंकों का यूनिक HUID नंबर होता है, जो सोने की शुद्धता की गारंटी देता है।
#सोना, #चांदी, #सोनेकीकीमत, #चांदीकीकीमत, #कीमतोंमेंगिरावट, #गोल्डप्राइस, #सिल्वरप्राइस, #सोना2025, #चांदी2025