सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / मुंबई : सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹583 बढ़कर ₹1,02,089 तक पहुंच गया। वहीं चांदी भी ₹146 की बढ़त के साथ ₹1,17,256 प्रति किलो पर पहुंच गई, जो अब तक का उच्चतम स्तर है। देश के प्रमुख महानगरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,600 से ₹1,02,750 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,050 से ₹94,200 तक रही।
इस साल अब तक सोना ₹25,927 (34%) और चांदी ₹31,239 (36%) महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना ₹76,162 और चांदी ₹86,017 प्रति किलो थी। मार्केट विशेषज्ञों का अनुमान है कि साल के अंत तक चांदी ₹1.30 से ₹1.46 लाख प्रति किलो और सोना ₹1.04 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। अमेरिका के टैरिफ और भू-राजनीतिक तनावों से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है, जिससे डिमांड भी बढ़ी है। सोना खरीदते समय ध्यान रखें सिर्फ हॉलमार्क गोल्ड खरीदें – भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रमाणित 6 डिजिट अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर कोड जरूर देखें।
कीमत क्रॉस चेक करें – खरीदारी से पहले आईबीजेए या अन्य स्रोतों से भाव जांचें।
विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले महीनों में निवेशकों के लिए सोना-चांदी सुरक्षित और लाभकारी विकल्प साबित हो सकते हैं।
#सोना #चांदी #कीमत #ऑलटाइमहाई #GoldPrice #SilverPrice