सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ऑफिस स्पेस प्रोवाइडर कंपनी स्मार्टवर्क्स अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) 11 जुलाई को ओपन करने जा रही है। यह इश्यू 14 जुलाई तक ओपन रहेगा और कंपनी का लक्ष्य है कि वह इस पब्लिक इश्यू से ₹583 करोड़ जुटा सके। स्मार्टवर्क्स गूगल, ग्रो, एलएंडटी जैसी दिग्गज कंपनियों को होटल जैसी सुविधाओं वाले ऑफिस किराए पर देती है।
स्मार्टवर्क्स की वित्त वर्ष 25 में ऑपरेशनल आय ₹1,374 करोड़ रही, जो वित्त वर्ष 23 की तुलना में लगभग दोगुनी है। कंपनी देशभर के 14 शहरों में 1 करोड़ वर्ग फीट से अधिक स्पेस मैनेज करती है। रियल एस्टेट कंसल्टेंट सीबीआरई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह देश की सबसे बड़ी ब्रांडेड ऑफिस कैंपस ऑपरेटर बन चुकी है।
को-फाउंडर हर्ष बिनानी ने बताया कि कंपनी ग्राहकों को हाईटेक ऑफिस स्पेस मुहैया कराती है, जिसमें जिम, कैफे, ग्रॉसरी, लॉन्ड्री जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं। कंपनी का बिजनेस मॉडल लीज आधारित है, जिसमें वह डेवलपर्स से जमीन लीज पर लेकर उसे कंपनियों को स्पेस के रूप में उपलब्ध कराती है।
वित्त वर्ष 25 में कंपनी का एडजस्टेड ईबीआईटीडीए ₹172.23 करोड़ रहा और कंपनी ने 743 करोड़ रुपये की नकद आमदनी खुद के ऑपरेशंस से की। कंपनी का घाटा भी घटकर ₹63 करोड़ पर आ गया है। स्मार्टवर्क्स को औसतन 32 महीनों में निवेश पर रिटर्न मिल जाता है, जो इंडस्ट्री एवरेज (50 महीने) से बेहतर है।
आईपीओ में निवेश से पहले स्मार्टवर्क्स का यह मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड निवेशकों को आकर्षित कर सकता है।
#स्मार्टवर्क्सआईपीओ #शेयरबाजार #आईपीओनिवेश #बिजनेससमाचार #इकोनॉमी #आईपीओ2025