सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :आमिर खान और जेनेलिया डीसूजा की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित इस फिल्म ने महज तीन दिनों में न सिर्फ अपने 90 करोड़ के बजट की भरपाई कर ली है, बल्कि मुनाफे में भी आ चुकी है।

शुक्रवार को फिल्म ने ग्लोबली 20 करोड़ की ओपनिंग ली, वहीं शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 30 करोड़ पहुंच गया। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने जोरदार उछाल दिखाया और करीब 45 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह फिल्म ने पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड कुल 95.75 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म को अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूके और न्यूजीलैंड सहित कई देशों में रिलीज किया गया था। ओवरसीज मार्केट में भी इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और पहले तीन दिन में लगभग 26 करोड़ की कमाई दर्ज की गई।

फिल्म की कहानी स्पेशल एबल बच्चों के संघर्ष और खेल के माध्यम से उनके आत्मविश्वास को दर्शाती है। आमिर खान की अभिनय और निर्देशन में यह फिल्म दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बना रही है।

90 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अब तक 5.75 करोड़ के लाभ में पहुंच चुकी है। अगर यही रफ्तार रही, तो फिल्म जल्द ही 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है।

‘सितारे जमीन पर अब साल 2025 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाने को तैयार है।

#सितारे_जमीन_पर #आमिर_खान #बॉक्स_ऑफिस #फिल्म_कलेक्शन #जेनेलिया_डीसूजा #वर्ल्डवाइड_कमाई