सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 10 जून को चांदी और सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, चांदी ₹897 की उछाल के साथ अपने अब तक के उच्चतम स्तर ₹1,06,457 प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले इसका उच्चतम स्तर ₹1,05,560 प्रति किलो था।

सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव ₹142 बढ़कर ₹96,006 हो गया है। सोना 21 अप्रैल को ₹99,100 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। इस साल 1 जनवरी से अब तक सोना ₹19,844 महंगा हो चुका है, जबकि चांदी में ₹20,440 की बढ़त देखी गई है।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और भोपाल जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना लगभग ₹97,580 से ₹97,730 प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।

सोना खरीदते समय रखें ये 3 बातें ध्यान:

सिर्फ BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें, जिसमें 6 अंकों का HUID नंबर हो।

सोने की कीमत को विश्वसनीय स्रोतों से क्रॉस चेक करें।

डिजिटल पेमेंट करें और बिल जरूर लें।

सोने-चांदी में यह उछाल निवेशकों के रुझान और वैश्विक बाजारों में अस्थिरता के चलते दर्ज की गई है। निवेशकों को विशेषज्ञों की सलाह के साथ सतर्कता से निवेश करना चाहिए।

#चांदी #सोना #सोनेकीकीमत #चांदीकीकीमत #बुलियनमार्केट #कीमतीधातु #गोल्डप्राइस #सिल्वरप्राइस