सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  /  नई दिल्ली  : देश में चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। सोमवार को एक किलो चांदी की कीमत ₹3,483 बढ़कर ₹1,13,773 पहुंच गई, जो अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। इससे पहले शुक्रवार (11 जुलाई) को चांदी ₹1,10,290 प्रति किलो पर थी, जो तब तक का ऑल टाइम हाई था। इस साल चांदी अब तक ₹28,000 महंगी हो चुकी है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन  के अनुसार, सोने की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना सोमवार को ₹586 महंगा होकर ₹98,097 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि शुक्रवार को इसकी कीमत ₹97,511 थी। हालांकि अब भी यह अपने 18 जून को बनाए ₹99,454 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई से थोड़ा नीचे है।

चारों महानगरों में सोने के दाम (24 कैरेट, प्रति 10 ग्राम):

दिल्ली: ₹1,00,030, मुंबई: ₹99,880,कोलकाता: ₹99,880,  चेन्नई: ₹99,880

विशेषज्ञों का अनुमान:

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक अमेरिका के टैरिफ और जियो पॉलिटिकल तनाव के कारण गोल्ड और सिल्वर को सपोर्ट मिल रहा है। उनका मानना है कि 2025 के अंत तक सोना ₹1,03,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक जा सकती है।

सलाह:

सोना खरीदते समय  बीआईएस  हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही लें। यह 6 अंकों के HUID नंबर से पहचाना जाता है, जो उसकी शुद्धता की गारंटी होता है।

#चांदी #सोना #सोनेकीकीमत #चांदीकीकीमत #बुलियनमार्केट #गोल्डप्राइस #सिल्वरप्राइस #महंगाई #सोना_चांदी