सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 15 अगस्त को मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (AMMA) के चुनाव में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। एक्ट्रेस श्वेता मेनन पहली महिला अध्यक्ष के रूप में चुनी गईं। इस चुनाव में उन्होंने अभिनेता और बीजेपी नेता देवन को 159 वोटों से हराया, जबकि देवन को 132 वोट मिले। कुल 504 सदस्यों में से केवल 298 सदस्यों ने मतदान किया।
इस चुनाव में श्वेता मेनन के नेतृत्व में टॉप तीन पदों पर महिलाओं ने बाज़ी मारी। जनरल सेक्रेटरी पद के लिए कुक्कू परमेश्वरन चुनी गईं, जबकि अंसिबा हसन ज्वाइंट सेक्रेटरी बनीं। अन्य पदों पर जयन चेरथला और लक्ष्मी प्रिया अध्यक्ष बने और उन्नी शिवपाल कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए।
जीत के बाद श्वेता मेनन ने कहा, “AMMA को महिला नेतृत्व की जरूरत थी और आज वह दिन आ गया है।” वहीं, चुनाव हारने के बाद देवन ने श्वेता को बधाई दी और कहा कि उन्होंने पद के लिए पूरी मेहनत की और जीतने की हकदार हैं।
श्वेता मेनन ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें सलमान खान की ‘बंधन’ भी शामिल है। हाल ही में उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था, जिसके तहत FIR दर्ज की गई थी। इस FIR में कहा गया कि श्वेता की कुछ फिल्मों और विज्ञापनों के हिस्सों का उपयोग सोशल मीडिया और एडल्ट वेबसाइट्स पर किया गया।
#श्वेतामेनन #AMMA #मलयालमसिनेमा #महिलाप्रमुख #बॉलीवुडसमाचार