सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नेक द्वारा A+ ग्रेड प्राप्त श्री सत्य साईं महिला महाविद्यालय, भोपाल में इतिहास विभाग द्वारा भारत के इतिहास में महिलाओं की भूमिका ‘विषयक नाट्य मंचन किया गया। जिसमें प्राचीन भारत से आधुनिक भारत तक की महिलाओं की सशक्त भूमिका, शौर्य एवं उनकी अप्रतिम स्वर्णिम गौरव गाथा, संघर्ष, साहस की शानदार प्रस्तुति दी गई । ऐसी नारी शक्ति जिसने
देश की स्वतंत्रता ,शासन शिक्षा व समाजोत्थान में अपना विशिष्ट योगदान दिया।
छात्राओं द्वारा ऐसे सशक्त महिलाओं के योगदान एवं उनके व्यक्तित्व का चित्रण किया गया।
आयोजन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को रेखांकित करना था। जिससे विधार्थी इतिहास से परिचित हों।
महाविद्यालय की निदेशक डॉ. प्रतिभा सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि स्त्री ईश्वर की सुंदर कृति है। वह भक्ति, शक्ति व साहस से परिपूर्ण है । नारी अपने अंदर निहित सुंदर गुणों का विस्तार कर अपनी ऐसी छाप छोड़े कि देश सदैव याद रखे।
कार्यक्रम में छात्राओं ने महत्वपूर्ण महिलाओं मीराबाई ,रजिया सुल्तान , अहिल्याबाई, जनाबाई , रानी दुर्गावती, ताराबाई, अरूणा आसफ, कमला देवी, लक्ष्मी सेहगल, बेगम रुकैया तथा अन्य अनेक नारी पात्रों के चरित्र व शौर्य को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवीन विद्यालय के प्राचार्य सी .बी. तिवारी जी उपस्थित रहे, उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्रओं को शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि आगे चलकर छात्राएं इन चरित्रों का अनुसरण कर समाज व राष्ट्र को गौरवान्वित करें।
खेल शिक्षक सैफुद्दीन इस्लाम ने महाविद्यालय की भूरि -भूरि प्रशंसा करते हुए यहां कि मूल्यपरक शिक्षा और संस्कृति की सराहना की।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ,विधि प्राचार्य डॉ . अंजू बाजपेयी , उप प्राचार्य डॉ.रेणु मिश्रा , IQAC इंचार्ज डॉ.नीना अरोरा सहित समस्त प्राध्यापकगण व छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम संयोजक थी डॉ. दीपा सिंह। विभागाध्यक्ष, इतिहास ।
#श्रीसत्यसाईंमहाविद्यालय #महिलाओंकीभूमिका #नाट्यमंचन #महिलासशक्तिकरण #सांस्कृतिककार्यक्रम