सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : श्री सत्य साई महिला महाविद्यालय, भोपाल में शहीद-ए-आज़म स्पोर्ट्स फ़ाउंडेशन तथा एम्स भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि थे डॉ. स्नेहिल गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर, मनोरोग विभाग एम्स भोपाल।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवती सरस्वती के पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। हरियाली का प्रतीक नन्हा पौधा भेंट कर अतिथियों के स्वागत के पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण से अतिथियों का स्वागत किया एवं महाविद्यालय का परिचय देते हुए कहा कि महाविद्यालय मैं बेस्ट प्रैक्टिसेज के अंतर्गत समूह में भजन करना एवं सामूहिक भोजन करना भी है जिससे मनुष्य का तन ही स्वस्थ नहीं होता मन भी स्वस्थ होता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय की निदेशक डॉ. प्रतिभा सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय शुरू से ही नैतिकतापूर्ण शिक्षा देता रहा है जो हमारे छात्रों को और लोगों से भिन्न एवं सशक्त बनाता है .

मुख्य अतिथि डॉ. स्नेहिल गुप्ता ने युवाओं में अवसाद, अकेलापन और निराशा जैसे विषयों पर संवेदनशील संवाद स्थापित करते हुए मानसिक स्वास्थ्य को आत्म-देखभाल, संवाद और करुणा से जोड़ने का संदेश दिया। इस सम्मेलन में युवाओं में अवसाद ,अकेलापन,निराशा इत्यादि समस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा छात्राओं के साथ संवाद भी किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों को यह संदेश दिया कि हर मन को समझ, सम्मान और उपचार का अधिकार है—और यही सच्चे अर्थों में स्वस्थ समाज की आधारशिला है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ.रेनू मिश्रा , विधि प्राचार्य डॉ. अंजु बाजपेई एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्राएं तथा एम्स से पधारे हुए शोधार्थी भी सम्मिलित थे।
कार्यक्रम के अंत में शहीद- ए- आज़म स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष मोनू जाटव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन डॉ .श्रीजी सेठ विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान ,डॉ .रूपा गुहा नंदी,विभागाध्यक्ष बायोटेक , तथा श्रीमती ज्योति भारती मनोविज्ञान विभाग द्वारा किया गया ।अंग्रेज़ी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मेघा सिंह द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया गया।
#श्रीसत्यसाईकॉलेज #मानसिकस्वास्थ्य #संगोष्ठी #युवामानसिकस्वास्थ्य #शिक्षासंस्थान #जागरूकता