सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित श्री बागेश्वर धाम में शिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित सामूहिक विवाह महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा के साथ विधायक भगवानदास सबनानी ने सम्मिलित होकर सभी को बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की!
इस आयोजन में 300 से अधिक बेटियों का विवाह संपन्न होगा !
पूज्य गुरुजी पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मार्गदर्शन में आयोजित श्री बागेश्वर जन सेवा समिति की समाज कल्याण एवं बेटियों को सशक्त भविष्य देने की यह पहल समाज को जोड़ने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव भी रखती हैं।
#श्री_बागेश्वर_धाम #सामूहिक_विवाह #मध्यप्रदेश #छतरपुर #शिवरात्रि #डॉ_मोहन_यादव #सामाजिक_समरसता