सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच होने वाली वनडे सीरीज 2025 के लिए टीम का ऐलान कर दिया। इस सीरीज में श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई है। सीरीज 30 सितंबर से कानपुर में खेली जाएगी।
टीम में सबसे बड़ी चर्चा यह रही कि विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों को टीम में जगह नहीं मिली। इससे पहले रिपोर्ट आई थीं कि टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी चाहती है कि दोनों ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इंडिया-ए के लिए खेलें, लेकिन अब दोनों को शामिल नहीं किया गया।
पहले वनडे मैच के लिए इंडिया-ए स्क्वॉड में शामिल हैं: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेड्गे, विपराज निगम, निशांत सिंधु, गुरजपनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल, प्रियांश आर्या, सिमरजीत सिंह।
दूसरे और तीसरे वनडे में टीम में तिलक वर्मा (उपकप्तान) और अभिषेक शर्मा को भी शामिल किया गया है। अभिषेक शर्मा दूसरे और तीसरे मैचों में खेलेंगे और उन्हें भविष्य में टीम इंडिया में जगह मिलने की संभावना भी है।
BCCI ने यह भी बताया कि श्रेयस अय्यर ने रेड-बॉल क्रिकेट (टेस्ट और फर्स्ट क्लास) से छह महीने के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है। उन्होंने पीठ में तकलीफ के कारण लंबे फॉर्मेट क्रिकेट से ब्रेक की आवश्यकता जताई।
इसके अलावा, सीनियर मेंस सेलेक्शन कमेटी ने ईरानी कप 2025 के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का ऐलान भी किया है, जो 1 अक्टूबर से नागपुर में खेलेगा।
#श्रेयसअय्यर #इंडियाA #ऑस्ट्रेलियाA #वनडेसीरीज #क्रिकेटन्यूज़