सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 90 के दशक की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर, जिन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म भ्रष्टाचार से बॉलीवुड में कदम रखा था, आज फिर सुर्खियों में हैं। कभी बेवफा सनम, बंदिश और गज गामिनी जैसी हिट फिल्मों की स्टार रह चुकी शिल्पा अचानक 2000 में इंडस्ट्री से गायब हो गईं। लेकिन हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बाद एक सैलून में काम किया था।
शिल्पा ने बताया कि बॉलीवुड से दूरी के बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया। उन्होंने एक सैलून में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम किया और इस नौकरी के लिए उनका रिज़्यूमे उनके पति ने तैयार किया था। इस खुलासे ने उनके फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि यह वक्त उनके लिए बहुत सीख देने वाला था और उन्होंने कभी इस अनुभव को शर्मिंदगी की नजर से नहीं देखा।
शिल्पा SSC परीक्षा में फेल हो चुकी थीं और फिल्मी दुनिया में आकर उन्होंने नाम तो कमाया, लेकिन ग्लैमर की चकाचौंध से दूर होकर उन्होंने एक आम जिंदगी को भी अपनाया। बिग बॉस 18 के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में दोबारा एंट्री की और अपने चाहने वालों को फिर से अपना दीवाना बना दिया।
महेश बाबू की साली होने के बावजूद उन्होंने खुद की राह बनाई और संघर्षों से निपटते हुए एक बार फिर लोगों के दिलों में जगह बनाई। उनका यह साहस कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है।
#शिल्पाशिरोड़कर #बॉलीवुड #सैलूनकाम #महेशबाबूसाली #बिगबॉस18 #फिल्मीकरियर #90कीअभिनेत्री