सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बांग्लादेश में 5 अगस्त 2024 को हुए तख्तापलट और हिंसा के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का एक कथित ऑडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें उन्हें सुरक्षा बलों को ‘शूट एट साइट’ यानी प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश देते सुना जा सकता है।
यह ऑडियो कथित तौर पर बीबीसी आई द्वारा वेरिफाई किया गया है और इसमें दावा किया जा रहा है कि शेख हसीना फोन पर एक वरिष्ठ अधिकारी से बात कर रही थीं। वह कहती हैं, “वो जहां दिखें, गोली मार दो।” यह कथन मार्च 2024 का बताया जा रहा है, जब बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर छात्र आंदोलन चल रहा था।
सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार इस ऑडियो को कोर्ट में बतौर सबूत पेश करने की तैयारी में है। शेख हसीना पर पहले से स्पेशल कोर्ट में ट्रायल चल रहा है और यह ऑडियो उनके खिलाफ बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, तख्तापलट के दौरान हुई हिंसा में 1,400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और हजारों को गिरफ्तार किया गया था। घटनाक्रम के बाद हसीना को देश छोड़ना पड़ा और वह भारत में शरण ले चुकी हैं।
शेख हसीना की पार्टी, आवामी लीग ने इस ऑडियो को राजनीतिक साजिश बताया है और कहा है कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है।
यह मामला बांग्लादेश की राजनीति में हलचल मचा रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान आकर्षित कर रहा है। अब देखना यह होगा कि कोर्ट इस ऑडियो को कितनी विश्वसनीयता देता है और हसीना के खिलाफ केस किस दिशा में जाता है।
#शेखहसीना, #ऑडियोलीक, #बांग्लादेश, #शूटएटसाइट, #प्रदर्शनकारियों, #तख्तापलट, #राजनीति