सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना, जिन्होंने 90 के दशक में बच्चों के दिलों में घर कर चुके सुपरहीरो शक्तिमान का किरदार निभाया था, एक बार फिर चर्चा में हैं। लंबे समय से इस लोकप्रिय टीवी शो के फिल्म रूपांतरण की खबरें आ रही हैं, लेकिन कास्टिंग और तकनीकी मतभेदों के कारण प्रोजेक्ट में देरी हो रही है।
हाल ही में गलट्टा इंडिया से बातचीत में मुकेश खन्ना ने खुलासा किया कि सोनी इंटरनेशनल के पास फिल्म के अधिकार सात साल के लिए हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि किरदार की आत्मा और सिद्धांतों में कोई बदलाव स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा, “आईपीआर अभी भी मेरे पास है। मैंने लिखकर दिया है कि फिल्म में शक्तिमान की आत्मा और मूल्य नहीं बदलेंगे।”
कास्टिंग को लेकर जब रणवीर सिंह का नाम सामने आया, तो मुकेश खन्ना ने कहा, “मेरे से पूछने का क्या, अगर आप किसी को भी ले लेंगे तो मेरा क्या काम?” इस बयान ने फिल्म के संभावित हीरो को लेकर बहस तेज कर दी है। खन्ना का मानना है कि शक्तिमान का किरदार निभाने वाला कलाकार केवल स्टार पावर से नहीं, बल्कि उसके व्यक्तित्व और छवि से मेल खाना चाहिए।
लंबे समय से दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मुकेश खन्ना के बयान से यह साफ हो गया है कि वह अपने सुपरहीरो अवतार की छवि से कोई समझौता करने के मूड में नहीं हैं।
#शक्तिमान #मुकेशखन्ना #रणवीरसिंह #सुपरहीरो #ShaktimaanMovie