सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  अजय देवगन की चर्चित फिल्म शैतान के सीक्वल को लेकर अब फैंस में नई हलचल शुरू हो गई है। हाल ही में गुजराती फिल्म वश विवश लेवल 2 का हिंदी ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यही कहानी शैतान 2 का आधार बन सकती है।

गौरतलब है कि शैतान फिल्म दरअसल 2023 में आई गुजराती सुपरनैचुरल थ्रिलर वश की फ्रेम-टू-फ्रेम रीमेक थी, जिसमें अजय देवगन और आर. माधवन ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। फिल्म में माधवन ने एक रहस्यमयी डेविल का किरदार निभाया था जो अजय देवगन की बेटी को वश में कर लेता है। इस डार्क और सस्पेंस से भरी कहानी ने दर्शकों को खूब डराया और पसंद भी आई।

अब वश विवश लेवल 2 के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहला भाग खत्म हुआ था। इस बार पिता उस काले जादू करने वाले शैतान उपासक को पकड़ने में कामयाब होता है। ट्रेलर में थ्रिल, एक्शन और डार्क एलिमेंट्स की झलक देखकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि शैतान 2 का प्लॉट भी इसी ट्रैक पर आधारित होगा, और अजय देवगन फिर से एक रोमांचक रोल में नजर आएंगे।

#शैतान2 #अजयदेवगन #वशविवशलेवल2 #गुजरातीसिनेमाअसर #बॉलीवुडथ्रिलर