सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रॉक्टर एंड गैंबल ने भारतीय मूल के शैलेश जेजुरिकर को कंपनी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ ) नियुक्त किया है। यह बदलाव 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। शैलेश वर्तमान में कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं और वे मौजूदा सीईओ जॉन मोलर की जगह लेंगे, जो अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।
58 वर्षीय जेजुरिकर का जन्म मुंबई में हुआ और उन्होंने हैदराबाद पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की, जहां उनके सहपाठी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला भी थे। बाद में उन्होंने एलफिंस्टन कॉलेज से ग्रेजुएशन और आईआईएम लखनऊ से एमबीए की डिग्री प्राप्त की।
शैलेश ने 1989 में भारत में प्रॉक्टर एंड गैंबल में असिस्टेंट ब्रांड मैनेजर के रूप में करियर की शुरुआत की थी। अपने 36 साल के करियर में उन्होंने कंपनी की सबसे बड़ी यूनिट “फैब्रिक एंड होम केयर” को लीड किया, जिसमें टाइड, एरियल और हेड एंड शोल्डर जैसे ब्रांड शामिल हैं।
2021 में उन्हें चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बनाया गया, जो प्रॉक्टर एंड गैंबल के इतिहास में किसी भारतीय के लिए पहला मौका था। P&G के बोर्ड ने उनके नेतृत्व और परिणामों को सराहते हुए उन्हें सीईओ पद की जिम्मेदारी सौंपी।
शैलेश ने कहा कि सीईओ बनना उनके लिए गर्व की बात है और वे कंपनी को नवाचार और उत्कृष्टता के साथ नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
#शैलेशजेजुरिकर #P&GCEO #भारतीयगौरव #प्रॉक्टरएंडगैंबल #भारतीयनेता #सत्या_नडेला_के_सहपाठी #विश्वभारतीय