सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शेयर बाजार में आज कुल मिलाकर सेक्टर-विशेष गतिविधि देखने को मिली, जहां ऑटो और बैंकिंग शेयरों में मजबूती रही, जबकि आईटी शेयरों में कमजोरी बनी रही।घरेलू शेयर बाजार बुधवार को कारोबारी सत्र के आखिर में सपाट बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 40.28 अंक की गिरावट के साथ 84,233.64 के लेवल पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 18.7 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25,953.85 के लेवल पर बंद हुआ। सत्र के आखिर में निफ्टी पर प्रमुख बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में आइशर मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, मैक्स हेल्थकेयर, एसबीआई और मारुति सुजुकी शामिल रहे। इन शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार को मजबूती मिली। वहीं दूसरी ओर, कोल इंडिया, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटरनल और इंफोसिस जैसे शेयरों में गिरावट देखी गई, जिससे आईटी सेक्टर पर दबाव बना रहा।

मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक सपाट स्तर पर बंद हुए, जो बाजार में मिलेजुले रुख का संकेत देता है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो इंडेक्स में 1.3% की जोरदार बढ़त दर्ज की गई। पीएसयू बैंक इंडेक्स 1% चढ़ा, जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में 0.6% की तेजी रही। इसके विपरीत, आईटी इंडेक्स में 1.7% की गिरावट दर्ज की गई।

#शेयरबाजार #सेंसेक्स #निफ्टी #स्टॉकमार्केट #बाजारअपडेट #निवेश