सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी शिक्षकों के तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन किया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साइबर सुरक्षा, आधुनिक शिक्षण विधाओं, डिजिटल सुरक्षा, और तकनीक-संवर्धित शिक्षण विधियों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर एक प्रेरणादायक सत्र से हुई। इसमें कक्षा शिक्षण, मूल्यांकन एवं कंटेंट डिलीवरी को प्रभावी बनाने वाले अत्याधुनिक एआई टूल्स, एआर/वीआर, डायनेमिक एवं वीएफएक्स से शिक्षकों को अवगत कराया गया, दूसरे दिन का फोकस डिजिटल सुरक्षा पर रहा। विशेषज्ञों ने डेटा प्रोटेक्शन, सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार एवं साइबर खतरों की पहचान जैसे अहम विषयों पर जानकारी दी। यह सत्र शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं डिजिटल जिम्मेदार बनाने में सहायक रहा।

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी की इस पहल को शिक्षकों द्वारा अत्यंत सराहा गया और उन्होंने ऐसे नवाचारपूर्ण प्रशिक्षणों की निरंतरता की इच्छा व्यक्त की। यह कार्यक्रम विद्यालयी शिक्षा प्रणाली में तकनीकी उन्नयन की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ। इस अवसर पर स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के चांसलर सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने एसजीएसयू की इस प्रोग्राम की प्रशंसा की और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी सशक्तिकरण की आवश्यकता है और इस तरह के कार्यक्रम से स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और व्यावहारिक तकनीकों के माध्यम से शिक्षकों को सशक्त बनाना चाहते है जिससे स्कूली शिक्षा में सकारात्मक और कौशलपूर्ण परिवर्तन ला सके।

वहीं एसजीएसयू के रजिस्ट्रर डॉ. सितेशकुमार सिन्हा ने कहा कि स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी का यह प्रयास स्कूल स्तर पर तकनीकी परिवर्तन की दिशा में एक मजबूत शुरुआत है, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से डिजिटल रूपांतरण की दिशा में काम करता रहेगा ।
#स्कोप_यूनिवर्सिटी #फैकल्टी_डेवलपमेंट_प्रोग्राम #शिक्षा_कार्यक्रम #मंडीदीप #ग्रेफाइट_स्कूल