सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत की पहली स्किल्स यूनिवर्सिटी – स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य युवाओं को व्यवहारिक, इंडस्ट्री ओरियंटेड और भविष्य की मांगों के अनुरूप कौशल प्रदान करना है।
एनएसक्यूएफ, एनईपी और एनसीआरएफ मानकों पर आधारित एसजीएसयू के सभी पाठ्यक्रम इस तरह डिज़ाइन किए गए हैं कि विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक व्यावसायिक अनुभव भी मिले। विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, आईटी, बैंकिंग, फैशन, मीडिया, मेडिकल, एग्रीकल्चर और लिबरल आर्ट्स समेत कई क्षेत्रों में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेशन प्रोग्राम संचालित किए जा रहे हैं।
विश्वविद्यालय का 60% फोकस व्यावहारिक प्रशिक्षण पर है। “अर्न वाइल यू लर्न” मॉडल के तहत छात्र इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप करते हुए पढ़ाई के साथ कमाई भी कर सकते हैं। 100+ स्किल प्रोग्राम और 28+ इंडस्ट्री साझेदार एसजीएसयू ने आईबीएम, गूगल, हीरो मोटोकॉर्प, हुंडई, एनआरएआई, टैली, एनआईईएम, एनएसडीसी जैसे उद्योगिक भागीदारों के साथ मिलकर विभिन्न कोर्स तैयार किए हैं। इनमें बीटेक-सीएसई (एआई-एमएल ), बीबीए (हॉस्पिटेलिटी), बीकॉम (एचआर और अकाउंटिंग), फैशन डिजाइन, डिजिटल आर्ट, आईओटी, और पॉडकास्टिंग जैसे कोर्स प्रमुख हैं।
विश्वविद्यालय में इंडस्ट्री-ड्रिवन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी संचालित किए जा रहे हैं जिनमें ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी, वेल्डिंग, रिन्यूएबल एनर्जी और मीडिया जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
छात्रवृत्ति योजनाएं – आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्रों के लिए “शिक्षा मित्र स्कॉलरशिप”, राष्ट्रीय योजना एआईसीटीई प्रगति और एसएआई स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप का लाभ भी दिया जा रहा है। कुलाधिपति सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि विद्यार्थी डिग्री के साथ वह स्किल्स और आत्मविश्वास लेकर जाएं, जो उन्हें भविष्य के लिए तैयार करें।” अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
#स्कोप_यूनिवर्सिटी, #भोपाल, #स्किल_यूनिवर्सिटी, #एडमिशन_2025, #एसजीएसयू, #कौशल_विकास, #व्यावसायिक_शिक्षा