सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मॉडर्न साइंस द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश काउन्सिल ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एमपीसीएसटी) के प्रायोजन से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका संचालन श्री संदीप पोद्दार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रोचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में अपने वैज्ञानिक ज्ञान का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन “वैज्ञानिक नवाचार में भारतीय महिला वैज्ञानिकों का योगदान” विषय पर लेख लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसी अवसर पर विज्ञान विषय पर आधारित काव्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक अवधारणाओं को रचनात्मक शैली में प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त ई-वेस्ट प्रबंधन विषय पर अतिथि व्याख्यान सुयश कुलश्रेष्ठ, प्रैक्टिसिंग टाउन प्लानर एवं स्ट्रक्चरल इंजीनियर, भोपाल द्वारा दिया गया। व्याख्यान में इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। तीसरे दिन विद्यार्थियों के लिए रविंद्र भवन भोपाल का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जिससे उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नवाचार की भावना को मजबूत किया। यह कार्यक्रम माननीय कुलाधिपति सिद्धार्थ चतुर्वेदी, माननीय कुलपति विजय सिंह, कुलसचिव सितेश कुमार सिन्हा, डीन एकेडमिक वी. के. गुप्ता, डीएसडब्ल्यू विनोद कुमार शर्मा तथा प्रोफेसर ज्योत्सना मिश्रा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक योजना और नवाचार की भावना को सशक्त बनाते हैं। आज के युग में विज्ञान केवल विषय नहीं, बल्कि विकास और आत्मनिर्भरता की आधारशिला है। विश्वविद्यालय निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को अनुसंधान, तकनीक और रचनात्मक समाधान की दिशा में प्रेरित करता रहेगा। एसजीएसयू के कुलगुरु विजय सिंह और कुलसचिव सितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार के विज्ञान आधारित आयोजन विद्यार्थियों की जिज्ञासा और शोध प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करते हैं। हमारा उद्देश्य है कि छात्र-छात्राएं नवाचार के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

#स्कोपग्लोबलयूनिवर्सिटी#विज्ञानउत्सव#ScienceFestival#शोधऔरनवाचार#छात्रसक्रियता#EducationNews#ताज़ाखबर#हिंदीसमाचार