सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल के बी.पी.एस. तृतीय सेमेस्टर के दो विद्यार्थियों का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जूडो प्रतियोगिता 2025–26 के लिए पुरुष एवं महिला वर्ग में चयन हुआ है, जो विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जूडो प्रतियोगिता 2025–26 का आयोजन 18 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जहाँ खिलाड़ी अपने कौशल, तकनीक और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे।
एसजीएसयू से चयनित खिलाड़ियों में अतेश चतुर्वेदी का चयन -73 किग्रा (पुरुष वर्ग) तथा जमना केवट का चयन -52 किग्रा (महिला वर्ग) में हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन इस बात का प्रमाण है कि विश्वविद्यालय में खेल और शिक्षा दोनों को समान महत्व दिया जाता है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी। हमें विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से विश्वविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
कुलपति डॉ. विजय सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. सीतेश कुमार सिन्हा, डीएसडब्ल्यू डॉ. विनोद कुमार शर्मा, शिक्षा विभाग की डॉ. संजू शर्मा, खेल निदेशक श्री ममलेश कर्मा, वरिष्ठ खेल अधिकारी एवं सहायक प्रोफेसर नलिनी खरे सहित विश्वविद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

#स्कोपग्लोबलयूनिवर्सिटी #जूडो #ऑलइंडियाचयन #खेलउपलब्धि #विश्वविद्यालयसमाचार